चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो पहली ही इस बात की घोषणा कर चुकी है कि वह अपना नया 5जी स्मार्टफोन नेक्स 3 को इसी महीने 16 तारीख को लॉन्च करने जा रही है। अब कंपनी के जनरल प्रोडक्ट मैनेजर ली जियांग ने लॉन्च से एक हफ्ता पहले इस बात का खुलासा किया है कि नया डिवइस नई अनुकूल कैमरा यूजर इंटरफेस के साथ आएगा।
Third party image reference
ली ने अपने विबो एकाउंट पर इसके कुछ फीचर्स पोस्ट किए हैं और कैमरा यूआई से लिए कुछ स्क्रीनशॉट्स को भी शेयर किया है। जीएसएम अरेना ने अपनी एक पोस्ट में लिखा है कि नेक्स3 आपके लिए लेकर आएगा एक नए डिजाइन का कस्टम कैमरा फंक्शन।
Third party image reference
नेक्स3 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अनुमान है कि यह डिवाइस 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप से सुसज्जित होगा। यह लॉन्च होने के लिए तैयार रेडमी नोट 8 प्रो के समान वाला सेंसर होगा।
Third party image reference
इसके अलावा ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस 44 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बात की पुष्टि पहले ही कर चुकी है कि नेक्स3 में वाटर डिस्प्ले और 3.5एमएम का हेडफोन जैक होगा।